18 महीने और नजरबंद रहेंगी सू की
यंगून, 11 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार की एक अदालत ने विपक्ष की नेता एवं नोबल पुरस्कार से सम्मानित आंग सांग सू की को तीन साल की कठोर सश्रम कैद की सुजा सुनाई लेकिन जुंटा नेता सीनियर जनरल थान श्वे फौरन उसे बदलते हुए उन्हें 18 महीने और घर में नजरबंद रखने की सजा सुनाई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंसेन जेल में स्थापित विशेष अदालत ने 64 वर्षीय सू की को हिरासत की शर्ते तोड़ते हुए एक अमेरिकी नागरिक को अपने घर में पनाह देने का दोषी ठहराया है।
थान श्वे ने अदालत द्वारा सुनाई गई तीन साल की कैद-ए बामशक्कत में कमी करते हुए एक साल की कैद तथा छह महीने तक नजरबंद रखने की सजा सुनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications