मुंबई से अगवा बच्ची बिहार में बरामद
वैशाली के नगर पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने साल भर की वाहिदा को नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक से बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद सज्जाद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
चौधरी ने बताया कि गत दो अगस्त को मुंबई के बाढ़ला थाना क्षेत्र के इनटॉप हिल के व्यवसायी गुड्डू बाबू की पुत्री वाहिदा का अपहरण हो गया था। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने वाहिदा को मुक्त करने की एवज में दो लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले की प्राथमिकी बाढ़ला थाने में दर्ज कराई गई थी।
मुंबई पुलिस ने शक के आधार पर बिहार पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को वाहिदा को बरामद कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications