अर्धनग्न कर किशोर को घुमाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्राधिकारी (बड़ौत) से घटना की जांच कराई गई। जांच के बाद प्रथम दृष्टया तीन पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इसके बाद मंगलवार को बड़ौत थाने के उपनिरीक्षक मोहन श्याम सारस्तव सहित एक अन्य उपनिरीक्षक और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बड़ौत कस्बे में रविवार को एक युवती की कार से किशोर की मोटरसाइकिल टकरा गई, इसके बाद पुलिस छेड़खानी के आरोप में किशोर को पकड़कर थाने ले आई।
छात्र ने आरोप लगाया है कि थाने में उपनिरीक्षक मोहन श्याम सारस्वत की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने उसके सीने और पीठ पर 'मैं लड़कियों को छेड़ता हूं'ं लिख दिया और शहर के कई इलाकों में पैदल घुमाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications