बांग्लादेश में भूकंप में झटके
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' के अनुसार भूकंप का केंद्र ढाका से 980 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। ढाका, चटगांव और दक्षिणी तटीय इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार पत्र ने मौसम वैज्ञानिक मोमिनुल इस्लाम के हवाले से कहा, "सुनामी की चेतावनी सुबह लगभग चार बजे जारी की गई और लगभग 6.40 बजे वापस ले ली गई।"
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र और जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा था कि बांग्लादेश के तटीय इलाकों में मंगलवार सुबह 6.40 बजे सुनामी तबाही मचा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications