Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डीएनए करेगा महसूद की मौत की पुष्टि

Baitullah Mehsud
इस्लामाबाद। तहरीक-ए-तालिबान के चीफ बैतुल्‍ला महसूद के ससुराल पर हुए ड्रोन हमले में वो भी मारा गया। इस बात को लेकर अभी भी पाकिस्‍तान सरकार पूरी तरह आश्‍वस्‍त नहीं है। पाकिस्‍तान के विदेश मंती ने अधिकारिक पुष्टि भी की तो उसमें भी पुख्‍ता जानकारी नहीं दे सके। इसलिए महसूद की मौत की पुष्टि अब डीएनए करेगा। जी हां हमले के बाद मौके पर मिले सभी शवों का डीएनए टेस्‍ट किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद महसूद की मौत की पुष्टि हो जाएगी।

असल में महसूद के मारे जाने को लेकर संशय बरकरार है। यह संशय डीएनए टेस्ट के बाद ही खत्‍म होगा। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि सभी संकेत इस बात को साबित करते हैं कि बैतुल्ला अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा जा चुका है।

भाई के डीएनए से होगा मिलान

गृह सचिव कमल शाह के मुताबिक बैतुल्ला के डीएनए का उसके भाई के डीएनए से मिलान कराया जाएगा। टेस्‍ट की रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर आ जाएगी। डीएनए टेस्ट बैतुल्ला का शव निकाले बगैर ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि खुफिया विभाग से मिली जानकारियों के आधार पर बैतुल्‍ला के मारे जाने की खबरें प्रसारित कर दी गईं। पाकिस्‍तान सरकार ठोस सबूत आने का इंतजार कर रही है। ठोस सबूत मिलने के बाद ही सरकार सौ फीसदी पुष्टि करेगा। उधर तालिबान ने एक वक्‍तव्‍य जारी करते हुए कह दिया है कि उनका सरगना मारा जा चुका है और वो अब अपने नए प्रमुख की तलाश कर रहे हैं, जिसके लिए बैठकें भी हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+