महाराष्ट्र: सिनेमाघर, मॉल 3 दिन तक बंद

पहले हुई दो मौतों के बाद सोमवार को पुणे में 35 वर्षीय आयुवेद डॉक्टर की मौत ने महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के खतरे का अलार्म बजा दिया।
फिल्मों की शूटिंग स्थगित
स्वाइन फ्लू को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने सभी सिनेमा घर व मॉल तीन दिन तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों की शूटिंग पहले ही स्थगित की जा चुकी हैं।
पुणे में पहले ही स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पुणे विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों ने दो दिन पहले ही आपातकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले तमिल नाडु और राजस्थान सरकारों ने पहले ही लोगों को राज्य नहीं आने की हिदायद दे दी है।
उधर दिल्ली में तमाम स्कूलों ने ऐतियात बरतते हुए अगले एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने भी चार से पांच दिन छुट्टी घोषित कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications