मध्य प्रदेश में भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद नगर पालिका के भाजपा पार्षद तिवारी का शव सोमवार की सुबह मुंडीखोली क्षेत्र में मिला। उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
नौरोजाबाद थाने के प्रभारी बी.डी. त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि तिवारी को रविवार रात गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में तिवारी के करीबियों का ही हाथ होने का संदेह है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या जमीनी विवाद को लेकर की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications