बिहार के 26 जिले सूखाग्रस्त घोषित
प्रधान सचिव गिरीश शंकर ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि पटना, नालंदा, भोजपुर, कैमूर, बांका, बेगूसराय, कटिहार, गया, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधेपुरा, किशनगंज तथा वैशाली जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
शंकर ने बताया कि अन्य जिलों पर सरकार नजर रखेगी तथा आवश्यकता पड़ी तो उन्हें भी सूखाग्रस्त घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूखाग्रस्त जिलों में लोगों, खासकर किसानों को राहत देने के लिए कई योजनाओं की भी घोषणा की गई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें सूखे से निबटने के उपायों पर विचार किया गया था। बैठक में राज्य के सभी प्रमुख दलों के लोगों ने भाग लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications