सुखबीर बादल की सरकार में वापसी

राजभवन में आयोजित सादे समारोह में सुखबीर ने राज्यपाल एस.एफ.रोड्रिग्ज से पद और गोपनीयता की शपथ ली।

सुखबीर ने पंजाबी में शपथ ली और उसके बाद अपने पिता तथा माता सुरिंदर कौर के चरण छुए। शपथ ग्रहण समारोह में सुखबीर की पत्नी हरसिमरत कौर भी उपस्थित थीं।

पिछले सात महीने में सुखबीर ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस वर्ष 21 जनवरी को उन्होंने अमृतसर में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने की संवैधानिक बाध्यता पूरा करने में विफल रहने पर उन्होंने एक जुलाई को पद छोड़ दिया था।

सुखबीर गत छह अगस्त को जलालाबाद विधानसभा उपचुनाव में 80,000 से अधिक वोटों से विजयी हुए।

पिछली बार केविपरीत इस बार सुखबीर का शपथ ग्रहण समारोह सादा रहा। उल्लेखनीय है कि जनवरी में अमृतसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सरकार ने लाखों रुपये खर्च किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+