पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में नाबालिग को अर्धनग्न कर घुमाया
जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बड़ौत कस्बे की है, जहां छेड़खानी के आरोप में एक व्यापारी के पुत्र के साथ पुलिस ने ऐसा बर्ताव किया। छात्र के मुताबिक रविवार को महावीर रोड पर कार से जा रही एक युवती से गलती से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई, जिसके बाद पुलिस छेड़खानी के आरोप में उसे पकड़कर थाने ले आई।
छात्र ने आरोप लगाया, "बड़ौत थाना प्रभारी मोहन श्याम सारस्वत की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने थाने में ही मेरे सीने और पीठ पर 'मैं लड़कियों को छेड़ता हूं' लिख दिया और मुझ्झे शहर के कई इलाकों में पैदल घुमाया।"
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्राधिकारी (बड़ौत) को घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications