गोपाल कृष्ण गांधी की टिप्पणी पक्षपातपूर्ण : माकपा
माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य श्यामल चक्रबर्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राज्यपाल निष्पक्ष हैं, मैं सहज रूप में ऐसा नहीं कह सकता। मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि गोपालकृष्ण गांधी पक्षपाती रहे हैं और कई सारे मौकों पर उन्होंने महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर एकतरफा टिप्पणियां की हैं।"
चक्रबर्ती ने कहा, "गांधी ने उस समय कोई टिप्पणी नहीं की थी, जब नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस, नक्सलियों और भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी द्वारा हमारे कई सारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर खदेड़ दिया गया था।"
ज्ञात हो कि गुरुवार को गांधी ने कहा था कि राज्य में राजनीतिक हिंसा का तांडव जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications