ईरान में कैदियों से दुर्व्यवहार : विपक्षी नेता
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेहदी ने पार्टी की वेबसाइट में यह आरोप लगाया गया है। उन्होंने हाल ही में रिहा हुई कुछ महिला कैदियों के हवाले से कहा कि जेल में उनका बलात्कार हुआ था।
मेहदी ने कहा कि पुरुष कैदियों को भी यौन दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा यौन प्रताड़ना के शिकार कैदी रिहा होने के बाद अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।
वेबसाइट के अनुसार इस संबंध में एक पत्र पूर्व राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता अकबर हाशमी रफसंजानी को भी भेजा गया लेकिन उन्होंने उत्तर देने से इंकार कर दिया। इसके बाद ही पत्र को सार्वजनिक किया गया।
उल्लेखनीय है कि ईरान में 12 जून के राष्ट्रपति चुनाव में कथित धोखाधड़ी के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस ने 10,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें अधिकांश रिहा हो चुके हैं लेकिन अभी भी 100 से अधिक लोग सलाखों के पीछे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications