देश में स्वाइन फ्लू से छठी मौत
यह बच्चा नेता अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि संजय को पिछले सप्ताह बुखार और अतिसार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। बाद में उसके गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया और सीने में रक्तस्राव हुआ।
शनिवार को संजय की स्वाइन फ्लू की जांच सकारात्मक रही थी। इसके अगले दिन उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया। सोमवार सुबह उसका निधन हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications