जल्द स्वदेश लौटेंगे म्यांमार शरणार्थी : बांग्लादेश
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मोनी ने यह बात रविवार को शरणार्थी मामलों के संयुक्त राष्ट्र के उच्चायोग (यूएनएचसीआर) के क्षेत्रीय प्रतिनिधि रेमंड हॉल से मुलाकात के दौरान कही। यूएनएचसीआर के अनुसार बांग्लादेश में वर्ष 1990 से 250,000 से अधिक रोहिंगया (म्यांमार के मुस्लिम) शरणार्थी निवास कर रहे हैं।
वैसे बांग्लादेश कई शरणार्थियों को म्यांमार भेज चुका है लेकिन अभी भी लगभग 28,000 पंजीकृत रोहिंगया शरणार्थी दक्षिण-पूर्वी कॉक्स बाजार इलाके के शिविरों में रह रहे हैं। यह इलाका म्यांमार सीमा के करीब है।
मोनी ने कहा कि बांग्लादेश में शिविरों के बाहर भी लगभग 400,000 गैर पंजीकृत रोहिंगया शरणार्थी निवास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications