निर्यात क्षेत्र के लिए और प्रोत्साहन की योजना : आनंद शर्मा (लीड-1)
निर्यात और आयात पर सरकार की सर्वोच्च सलाहकारी संस्था बोर्ड ऑफ ट्रेड के साथ एक बैठक के बाद शर्मा ने कहा, "निर्यात क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन पैकेज पर हम वित्त मंत्रालय से बात करेंगे। इस महीने व्यापार नीति में हम अधिक प्रोत्साहन पैकेजों की घोषणा करेंगे।"
उन्होंने कहा कि नीति में कृषि, कपड़ा, चमड़ा, आभूषण आदि सेक्टरों से निर्यात बढ़ाने पर ध्यान दिए जाने की योजना हैं। इन सेक्टरों में काफी लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक दीर्घकालिक व्यापार नीति पर काम चल रहा है जिसकी झलक आने वाली विदेश व्यापार नीति में दिखेगी।
बैठक में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अध्यक्ष हर्षपति सिंघानिया, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवास और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (एफआईईओ) के अध्यक्ष ए.शक्तिवेल उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications