भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद हो : पीएमल-क्यू
अजीम ने कहा कि भारत सरकार ने अपने यहां पाकिस्तानी चैनलों का प्रसारण रोक रखा है लेकिन हमारी सरकार इस मसले पर उदासीन है। उन्होंने कहा, "हमारे कार्यकाल के दौरान सूचना और प्रसारण मसले पर सीनेट की स्थायी समिति ने भारतीय चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया था। इस फैसले को लागू भी किया गया था।"
अजीम ने कहा कि पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया विनियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने पूर्ववर्ती सरकार के निर्णय को दरकिनार करते हुए केबल ऑपरेटरों को भारतीय चैनलों को प्रसारित करने की खुली छूट दे दी है।
अजीम ने कहा कि वह सीनेट के अगले सत्र में स्थायी समिति की पहली बैठक में ही इस मुद्दे को उठाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications