ट्रक-बस टक्कर, 8 तीर्थयात्रियों की मौत

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जोगिया गांव के समीप एक होटल के सामने खड़े एक ट्रक से तेज गति से आ रही एक बस टकरा गई। इस टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। बस में 30 से 35 तीर्थयात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त बस विन्ध्याचल से जहानाबाद जा रही थी।
औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद अख्तर हुसैन ने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक महिला की मौत इलाज के दौरान औरंगाबाद सदर अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं, जिनका इलाज औरंगाबाद के सदर अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications