बढ़त के साथ खुले शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के प्रमुख शेयर बाजार बढ़त के साथ खुाले लेकिन कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनमें गिरावट का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,287.14 पर खुला। सुबह करीब 10.48 बजे यह गिरावट के साथ 15113.86 पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को सेंसेक्स 15,160.24 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बढ़त के साथ 4486.50 पर खुला। लगभग इसी समय यह गिरावट के साथ 4471.60 पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को 'निफ्टी' 4581.40 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications