इराक में बम विस्फोटों में 55 मरे, 300 घायल (लीड-2)

उत्तरी मोसुल शहर में सोमवार सुबह ट्रक बम विस्फोट की दो घटनाओं में कम से कम 30 लोग मारे गए और 155 घायल हो गए, जबकि बगदाद में हुए कई बम विस्फोट 25 व्यक्ति मारे गए और 149 घायल हो गए। यह जानकारी अल-अरबिया चैनल ने दी है।

समाचार एजेंसी डीपीए ने चैनल के हवाले से खबर दी हैमोसुल शहर के नजदीक हमदानिया जिले के एक गांव में विस्फोट की वजह से दर्जनों मकान नष्ट हो गए और पुलिस मलबे से लापता लोगों को तलाश रही है। यह गांव शिया बहुल है।

इस हिंसा में सुन्नी सांसद ओसामा अल नजीफी ने ईरान के हाथ होने की आशंका जताई और सरकार से और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की है।

इधर, बगदाद में सबसे ज्यादा तबाही दो कार बम विस्फोटों से हुई, जिसमें 23 लोग मारे गए और 130 अन्य घायल हो गए। ये विस्फोट भी शिया बहुल इलाकों में हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+