जापान में बाढ़, 10 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समुद्री तूफान 'एटाउ' के कारण जापान में भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है।
राजधानी टोक्यो में सोमवार सुबह तेज बारिश रिकार्ड की गई, जिसका असर यातायात व्यवस्था पर देखा गया। सबसे अधिक क्षति पश्चिमी जापान के होइगो और ओकायामा इलाके में हुई है। यहां कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications