स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए खास कदम
ये कदम इस प्रकार हैं :
* दिल्ली सहित देश के सभी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अतिरिक्त थर्मल स्कैनर लगाए जाएंगे।
* ओसेल्टैमवीर या टैमीफ्लू के दो करोड़ कैप्सूल और खरीदे जाएंगे।
* वर्तमान 19 प्रयोगशालाओं की जांच क्षमता दोगुनी की जाएगी।
* निजी प्रयोगशालाओं में स्वाइन फ्लू की जांच की अनुमति प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए गए और उन्हें राज्यों को भेज दिया गया। इन दिशानिर्देशों की पुष्टि करने वाली प्रयोगशालाओं को ही फ्लू के जांच की अनुमति प्रदान की जाएगी।
* केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सभी राज्यों के मुख्यालयों का दौरा करेंगे।
* जांच में काम आने वाले अभिकर्मिकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अभिकर्मिकों की 22,000 अतिरिक्त किटें खरीदने का निर्णय लिया गया।
* तीन भारतीय कंपनियां इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) का टीका विकसित करने के लिए पहले से काम कर रही हैं।
* स्कूलों को बंद करने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है। खास इलाकों में परिस्थिति के आधार पर वह इस मामले में कोई निर्णय ले सकेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications