देश में स्वाइन फ्लू से पांचवीं मौत
पुणे, 10 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे में स्वाइन फ्लू की चपेट में आए एक 35 वर्षीय आयुर्वेद चिकित्सक की सोमवार सुबह मौत हो गई। इसी के साथ देश में इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
राज्य के स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने बताया कि चिकित्सक बाबूराव माने को पांच दिन पहले पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थे। सोमवार को सुबह 7.15 बजे उनका निधन हो गया।
पुणे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले तीन अगस्त को रिदा शेख नाम की एक बच्ची की मौत हुई थी।
उधर, रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में स्वाइन फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या 864 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications