बकरी को धक्का मारने पर ग्रामीणों की पिटायी से मौत
पुलिस के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर गांव निवासी लालबाबू साहनी अपने बहनोई के यहां सपही गांव आए थे। वह जय प्रकाश साहनी के साथ कमलपुर गांव जा रहे थे कि सपही में ही उनकी मोटर साइकिल से एक बकरी को धक्का लग गया, जिससे बकरी घायल हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मोतिहारी के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाते हुए एक प्राथमिकी जय प्रकाश साहनी ने तुरकौलिया थाना में दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications