कैलीफोर्निया की जेल में हिंसा, सैकड़ों घायल
लास एंजेलिस, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य कैलीफोर्निया की एक जेल में भड़की हिंसा में 250 से अधिक कैदी घायल हो गए हैं। इनमें से 55 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चीनो जेल में अश्वेत और श्वेत कैदियों के बीच शनिवार को हिंसा भड़क उठी और 10 घंटों तक चलती रही। रविवार को इस पर नियंत्रण पाया जा सका।
अधिकारियों ने बताया कि जेल से लगभग 1,300 कैदियों को बाहर निकाला गया। हिंसा में जेल की एक इमारत को आग लगा दी गई। हिंसा पर नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और रबड़ की गोलियां चलाई गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications