'अमेरिका के साथ बेहतर रिश्ते चाहता है उत्तर कोरिया'
वाशिंगटन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोंस का कहना है कि उत्तर कोरिया ने उनके देश के साथ संबंधों को सुधारने की इच्छा प्रकट की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जोंस ने रविवार को एक समाचार चैनल से कहा कि बीते मंगलवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग द्वितीय के बीच मुलाकात के दौरान प्योंगयांग की ओर से यह इच्छा जाहिर की गई कि वह अमेरिका के साथ संबंधों को सुधारना चाहता है।
गौरतलब है कि क्लिंटन उत्तर कोरिया की जेल में बंद दो अमेरिकी महिला पत्रकारों को रिहा करने के मकसद से अचानक प्योंगयांग पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications