पाकिस्तानी संसद पर हमले की साजिश नाकाम : मंत्री
मलिक सोमवार को आंतरिक सुरक्षा के मसले पर 'सीनेट की स्थाई समिति' को जवाब दे रहे थे। मलिक ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के संयुक्त प्रयास के कारण यह सफलता मिली है।
पाकिस्तान की एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी ने मलिक के हवाले से लिखा है कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से आठ आत्मघाती जैकेट बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications