भाई ने ली भाई की जान
मुरैना, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी। आरोपी बड़ा भाई घटना के बाद से फरार है।
पुलिस के अनुसार अम्बाह थाने के कुथियन गांव के नरेश का छोटे भाई सोनू से विवाद हो गया। नरेश ने गुस्से में आकर सोनू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अम्बाह थाने के प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा के मुताबिक नरेश पांच भाई है और वह सूरत में काम करता था। सोमवार को दो भाइयों के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। हत्या के बाद से नरेश फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नरेश की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications