सोनिया ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं (लीड-1)

सोनिया सोमवार सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डा पहुंचीं। यहां से वह सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र के बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रामपुर सुदाकन गांव गईं। वहां उन्होंने बिरइया टोला में करीब आधे घंटे तक चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने उन्हें राशन कार्ड नहीं मिलने, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) में अनियमितताओं, इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी और हैंडपंपों के अभाव में पीने के पानी की कमी की समस्याओं से अवगत कराया।

सोनिया ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने बछरावां, हरचंदपुर और लालगंज क्षेत्र के सत्ती गांव, अरौहरा, सकड़िया खेड़ा, अचलेश्वर, पौखास सहित 17 गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर गांव दलित और पिछड़ी जाति बाहुल्य थे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि अपने तीन दिवसीय रायबरेली दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष कई विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी। सिंह ने बताया कि सोनिया आज रात को आईटीआई अतिथिगृह में विश्राम करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+