शिखर बैठक के लिए ओबामा मेक्सिको पहुंचे
गुआदालाजारा (मेक्सिको), 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उत्तरी अमेरिकी नेताओं की पांचवीं शिखर बैठक में हिस्सा लेने मेक्सिको के गुआदालाजारा शहर पहुंच गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अपने मेक्सिको प्रवास के दौरान ओबामा यहां के राष्ट्रपति फिलिप काल्डेरान और कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफेन हार्पर से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाली यह शिखर बैठक रविवार को आरंभ हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications