प्रत्यक्ष कर संग्रह में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि
वित्त मंत्रालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि निगम कर एक वर्ष पहले के 41,598 करोड़ रुपयों की तुलना में अप्रैल-जुलाई के दौरान 2.61 प्रतिशत बढ़कर 42,685 करोड़ रुपये हो गया।
व्यक्तिगत आयकर 4.33 प्रतिशत बढ़कर 31,279 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष अप्रैल-जुलाई में आयकर 29,982 करोड़ रुपये था।
प्रतिभूति लेनदेने कर (एसटीटी) में 3.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 2,164 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,240 करोड़ रुपये हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications