स्कूलों को बंद करना स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण का उपाय नहीं : आजाद
आजाद ने कहा कि यह फैसला प्रभावित क्षेत्र की स्थिति के आधार पर होना चाहिए और अंतत: स्कूलों को बंद करने का निर्णय राज्य सरकारों को लेना है।
आजाद ने कहा कि अधिक स्कूलों को बंद करने से समस्या का हल नहीं होगा जब तक कि बच्चे खुद को अपने घरों तक सीमित नहीं रखते।
यदि प्रभावित लोग घूमना जारी रखेंगे तो स्कूलों को बंद करने से कोई लाभ नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को पुणे-पिम्परी-चिंचवड़ इलाके में सभी स्कूल, कालेज, सिनेमा घर और मालों को बंद करने का आदेश दिया है जिससे स्वाइन फ्लू को फैलने से रोका जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications