जहरीला पदार्थ खाने के बाद आईआईटी छात्र अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईआईटी प्रशासन ने इस मामले को किसी भी तरह से आत्महत्या से जोड़े जाने से सिरे से नकार दिया है।
आईआईटी कानपुर के निदेशक डा. एस. जी. धांडे ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में इस घटना को बहुत छोटी करार देते हुए कहा कि यह किसी भी तरह से पढ़ाई के तनाव से जुड़ा मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र ने संस्थान के चिकित्सा केंद्र में उपचार के दौरान हमें बताया कि उसे कुछ निजी समस्यायें थी।
छात्र धीरेंद्र फिलहाल शहर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
कल्याणपुर के थाना प्रभारी एन. एन. सिंह ने बताया कि वह छात्र का बयान लेने के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने छात्र से मिलने की इजाजत नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications