इंदौर में फिरौती के लिए प्रेमिका की हत्या
पुलिस के मुताबिक परदेसीपुरा थाने के लालगली इलाके में रहने वाली पिंकी की शादी महाराष्ट्र में राजेश देशमुख से हुई थी मगर वह कुछ समय बाद ही मायके में आकर रहने लगी। 25 जुलाई को वह लापता हो गई और उसी के मोबाइल फोन से परिवार को दो लाख की फिरौती के फोन आने लगे।
परदेसीपुरा पुलिस ने शक के आधार पर पिंकी के प्रेमी नीलेश को दबोचा तो उसने हकीकत उजागर कर दी। पुलिस ने पलासिया थाने के एक कुएं से नीलेश की निशानदेही पर सोमवार को पिंकी की लाश बरामद कर ली।
परदेसीपुरा थाने के प्रभारी एस. एम. जैदी ने आईएएनएस को बताया है कि नीलेश और पिंकी ने मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। तय योजना के मुताबिक नीलेश दो लाख की फिरौती के लिए पिंकी के पति राजेश तथा परिजनों को फोन करता था। नीलेश ने पुलिस को बताया है कि फिरौती को लेकर उसका मन बदल गया और उसने पिंकी को रास्ते से अलग करने की योजना बनाई। उसी के अनुसार उसने पिंकी की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने नीलेश को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications