नोएडा भूमि घोटाले में 4 आईएएस अधिकारियों सहित 17 निलंबित
इन अधिकारियों में तीन पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शामिल हैं, जो वर्ष 2006-07 के दौरान नोएडा विकास प्राधिकरण के प्रमुख रहे थे।
अतिरिक्त कैबिनेट सचिव वी.एस.पांडे ने कहा है कि चार आईएएस अधिकारियों में देव दत्त, राकेश बहादुर, संजीव सरन तथा रवींद्र के.नायर शामिल हैं। नायर, घोटाले के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
प्रांतीय लोक सेवा (पीसीएस) के अधिकारी सी.पी.सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। सिंह घोटाले के दौरान उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। निलंबित किए गए अन्य लोगों में टाउन व कंट्री प्लानर एस.के.जमाल, पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एस.सी.सिंह और कुछ अन्य अधिकारी और अभियंता शामिल हैं।
पांडे ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "इस घोटाले के तहत खास लोगों को नियमों व कानूनों का उल्लंघन करते हुए होटलों के लिए कीमती भूखंड आवंटित किए गए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications