मलकंद क्षेत्र के 90 फीसदी इलाके पर सेना का नियंत्रण

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। गिलानी ने सोमवार को स्वात घाटी का दौरा किया। उनके साथ सैन्य प्रमुख मेजर जनरल अशफाक परवेज कियानी भी थे।

क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में मेजर जनरल अशफाक नदीम ने गिलानी और कियानी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मलकंद क्षेत्र में तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान विस्थापितों के पुनर्वास के लिए स्थानीय प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। गिलानी को बताया गया कि सेना और खुफिया एजेंसियों की रणनीति की वजह से ही कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और कई ने आत्मसमर्पण किया।

स्वात घाटी के विभिन्न इलाकों में कबायली शांति परिषदों की स्थापना की गई है, जो आतंकवादियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई में सहयोग दे रही हैं। 'ऑनलाइन न्यूज एजेंसी' ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कियानी और विशेष सहायता समूह ने गिलानी को बताया कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सेना विस्थापितों के पुनर्वास और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में जुटी है।

गिलानी ने कहा कि स्वात घाटी की जनता ने भारी त्याग किया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वात घाटी की जनता के साथ खड़ी है। इस मौके पर प्रांत के गर्वनर ओवैस अहमद घानी, मुख्यमंत्री हैदर होती और अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+