शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 150.47 अंकों (0.99 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,009.77 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,417.34 के ऊपरी और 14,902.02 के निचले स्तर तक पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 43.75 अंकों (0.9 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,437.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,562.50 के ऊपरी और 4,399.85 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 5.10 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 92.77 अंकों (1.71 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,340.48 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 120.73 अंकों (1.95 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,073.03 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन उद्योग, एफएमसीजी (तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं), पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स, सीजी) और रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट हुई।
वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 4.52 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 2.96 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्यों में 2.03 प्रतिशत और रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1800 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 850 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications