दिल्ली के तीन चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू नहीं
राममनोहर लोहिया अस्पताल में स्वाइन फ्लू परीक्षण केंद्र के प्रमुख की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
केंद्र के प्रमुख एस.के.शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हमारे तीन चिकित्सकों के नमूनों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है। लेकिन मैं अभी खुद के नमूने की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं स्वस्थ हूं और मेरी भी जांच रिपोर्ट नकारात्मक आनी चाहिए।"
शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है, क्योंकि चिकित्सकों, नर्सो और अर्ध चिकित्सकीय कर्मचारियों को लगातार वायरस के संपर्क में रहना है।
शुक्रवार को दिल्ली में तीन चिकित्सकों में संक्रामक वायरस की पुष्टि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications