सेंसेक्स में 150 और निफ्टी में 44 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई,10 अगस्त (आईएएनएस)। साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 150 और निफ्टी 44 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 150.47 अंकों (0.99 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,009.77 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 43.75 अंकों (0.9 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,437.65 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 92.77 अंकों (1.71 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,340.48 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 120.73 अंकों (1.95 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,073.03 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications