पूर्वोत्तर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के बहिष्कार का आह्वान
इन संगठनों ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, "हम अपने क्षेत्रों के लोगों से आह्वान करते हैं कि वे भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न समारोह का बहिष्कार करें।"
स्वतंत्रता दिवस समारोहों के बहिष्कार का आह्वान करने वाले संगठनों में युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट (उल्फा), नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफबी), कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ), मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (एमपीएलएफ) और त्रिपुरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (एमपीएलएफ) हैं। ये सभी संगठन असम, मणिपुर और त्रिपुरा में सक्रिय हैं।
पुलिस अधिकारी देबजीत देउड़ी ने कहा, "पूरे असम में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।" इसी तरह दूसरे राज्यों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications