मध्य प्रदेश में मोबाइल बम बनाने के मामले में 3 गिरफ्तार
पन्ना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने आईएएनएस को बताया कि बृजपुरा थाने के रामखिरिया गांव में पुलिस ने हरी बाबू कोरी के पास से लगभग चार किलो वजन का बम बरामद किया। इस बम को मोबाइल से जोड़ा गया था ।
सिंह ने बताया कि हरी बाबू पटाखों में प्रयुक्त होने वाली बारूद से देशी बम बनाकर आखेट करता रहा है। उसने पटाखों की बारूद से बम बनाया और उसके तार मोबाइल से जोड़ दिए। पुलिस ने बम को निष्क्रिय कर हरी बाबू सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हरी बाबू ने पुलिस को बताया कि उसने यह बम खेल-खेल में बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications