बिहार में मस्तिष्क ज्वर से 39 बच्चों की मौत, अलर्ट घोषित
राज्य में मस्तिष्क ज्वर से ग्रसित अधिकांश बच्चों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती करवाया जाता है। पीएमसीएच के चिकित्सा उपाधीक्षक आऱ क़े सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उसे यहां भर्ती कराया जाता है। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं होता है।
पीएमसीएच की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ़ संजाता कुमार राय चौधरी भी मानती हैं कि मरीज की हालत एकदम बिगड़ने पर उसे यहां भर्ती कराया जाता है। उन्होंने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह तक अचानक बहुत से बच्चे मस्तिष्क ज्वर से ग्रसित हो गए थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में मस्तिष्क ज्वर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को अलर्ट कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications