असम में स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं: गोगोई
गोगोई ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "असम में अब तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।"
उन्होंने कहा, "हम संतुष्ट नहीं बैठ सकते और इसलिए हम 100 चिकित्सकों को इस बीमारी से निपटने के लिए तैयार कर रहे हैं।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे पास दवाओं का पर्याप्त भंडार है और राज्य में ऐसी स्थिति बनने पर हम इस वायरस पर प्रभावशाली ढंग से काबू पा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications