उड़ीसा में स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मामला
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बरहमापुर के पुरुषोत्तमपुर की रहने वाली रीता साहू को बुखार होने के बाद एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। परंतु उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उन्हें महाराजा कृष्ण चंद्र गजपति मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
इस महिला का इलाज कर रहे श्रीराम नर्सिग होम के चिकित्सक सुभाष साहू ने बताया, "रीता के बुखार से पीड़ित होने के बाद उन्हें यहां भर्ती किया गया था। बाद में उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण देखे गए। हमने सावधानी बरतते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया।"
उधर, पिछले सप्ताह स्वाइन फ्लू के लक्षणों के कारण कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए बृजेंद्र पात्रा नाम के एक संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications