सोनिया ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
सोनिया सोमवार सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचीं। यहां से वह अपने संसदीय क्षेत्र के बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रामपुर सुदाकन गांव गईं। वहां उन्होंने बिरइया टोला में करीब आधे घंटे तक चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने उन्हें राशन कार्ड की नहीं मिलने, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(नरेगा) में अनियमितताओं, इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी और हैंडपंपों के अभाव में पीने के पानी की कमी की समस्याओं से अवगत कराया।
सोनिया ने ग्रामीणों हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सत्ती गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि अपने तीन दिवसीय रायबरेली दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष कई विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications