अफगानिस्तान में नाटो के सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस हमले में हमलावर मारा गया लेकिन अन्य कोई हताहत नहीं हुआ। कुंदूज सूबे के पुलिस प्रमुख अब्दुल रजाक याकूबी ने बताया कि सूबे की राजधानी में यह हमला सोमवार सुबह उस समय हुआ जब बेल्जियम के सुरक्षा बलों की अगुवाई में नाटो सैनिक एक काफिले में इलाके से गुजर रहे थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "खुशकिस्मती से नाटो सुरक्षा बलों या आम नागरिकों में से कोई हताहत नहीं हुआ और सिर्फ हमलावर को ही अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।"
उधर तालिबान के प्रवक्ता जैबिउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि यह विस्फोट मोहिबुल्लाह नाम के हमलावर ने किया और इसमें 10 जर्मन सैनिक मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications