जम्मू कश्मीर में 4 आतंकवादी ढेर
जम्मू, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रेयासी जिले में सेना के जवानों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए तैयबा के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
यह जानकारी सोमवार को रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने दी। सेना के जवानों ने एक सुराग के आधार पर जम्मू से 100 किलोमीटर उत्तर में माहोर वनक्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकाने पर रविवार देर रात हमला किया। सोमवार सुबह 11 बजे समाप्त हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।
प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications