कारों की बिक्री में जुलाई में 31 फीसदी का इजाफा
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू कार बिक्री में जुलाई में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस अवधि में 115,000 कारों की बिक्री हुई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 88,000 कारें ही बिकी थीं।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्च चर्स (एसआईएएम) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मोटरसाइकिलों की बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस अवधि में 546,250 वाहन बिके जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 457,200 वाहन बिके थे।
एसआईएएम के अनुसार दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में जुलाई में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान करीब 719,670 वाहन बेचे गए थे जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 599,370 वाहन बेचे गए थे।
ट्रकों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान 37,620 ट्रक बेचे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications