स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद एक और स्कूल बंद
हूमायूं रोड स्थित इस स्कूल के प्रधानाध्यापक कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "हमारे दो छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने एक सप्ताह तक स्कूल को बंद रखने फैसला किया है।"
अधिकारी ने बताया, "स्कूल 17 अगस्त को खुलेगा।" सोमवार सुबह दो छात्रों के स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने की खबर मिलते ही अभिभावकों ने सीधे इस स्कूल का रुख किया।
स्कूल प्रशासन की ओर से इनसे कहा गया कि अपने बच्चों में स्वाइन फ्लू का कोई भी लक्षण दिखने के बाद तत्काल उनकी जांच करवाएं।
स्वाइन फ्लू के कारण बंद होने वाला यह दिल्ली का तीसरा स्कूल है। इससे पहले 'संस्कृति स्कूल' और ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित 'दिल्ली पब्लिक स्कूल' (डीपीएस) के कुछ छात्रों में इस बीमारी की पुष्टि हुई थी जिसके बाद कुछ समय के लिण् उन्हें बंद करने की घोषणा की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications