मलेशिया के प्रधानमंत्री ने मंदिर का दौरा किया
रजाक के स्वागत के लिए इस अवसर पर हिंदुओं ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया।
मलेशिया के तीसरे प्रधानमंत्री दिवंगत तुन हुसैन ओन ने वर्ष 1979 में मंदिर का दौरा किया था।
रजाक ने इस मौके पर कहा कि बातू की गुफाओं के पारंपरिक उत्सव को फिर से आरंभ करना चाहते हैं और वह अगले वर्ष थाईपुसम उत्सव में भी शरीक होंगे।
इस अवसर हजारों हिंदुओं की भीड़ मंदिर परिसर के द्वार पर उपस्थित थी और कलाकारों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
इस अवसर पर रजाक ने अपने 'एक मलेशिया' के नारे के बारे में कहा कि इसका अर्थ मलेशिया के सभी 2.8 करोड़ नागरिकों की एकता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों की मदद का अर्थ मलय नागरिकों के हितों का दमन या चीनी मूल के लोगों की उपेक्षा करना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या आठ प्रतिशत और चीनी मूल के लोगों की संख्या 33 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications