इराक में ट्रक और कार बम विस्फोटों में 46 मरे (लीड-1)
बगदाद, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के उत्तरी मोसुल शहर में सोमवार को ट्रक बम विस्फोट की दो घटनाओं में कम से कम 30 लोग मारे गए और 75 घायल हो गए। जबकि बगदाद में कार बम विस्फोट की दो घटनाओं में 16 व्यक्ति मारे गए और 81 घायल हो गए। यह जानकारी अल-अरबिया चैनल ने दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने चैनल के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट की वजह से दर्जनों मकान नष्ट हो गए और पुलिस मलबे से लापता लोगों को तलाश रही है।
इससे पहले निन्वेह प्रांत के कार्यालय के एक अधिकारी के हवाले से इराक की एक समाचार एजेंसी ने विस्फोट में 17 लोगों के मारे जाने और 54 के घायल होने की खबर दी थी।
सोमवार को ही हुए एक अन्य हमले में बगदाद में निर्माण कार्य में जुटे कामगारों को निशाना बनाकर किए गए दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 16 लोग मारे गए और 81 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications